Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, June 18, 2026 1:42:05 PM

वीडियो देखें

सामान्य व पुलिस प्रेक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

सामान्य व पुलिस प्रेक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

बहराइच 05 मई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-56 बहराइच (अ.जा.) के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल राज राय व पुलिस प्रेक्षक के.एस.एस.वी. सुब्बारेड्डी ने शनिवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नानपारा एवं बहराइच सदर अन्तर्गत क्रिटिकल एवं सामान्य बूथों का निरीक्षण कर मतदान केन्द्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायज़ा लिया तथा मौजूद लोगों से संवाद करते हुए इस बात की जानकारी प्राप्त की कि क्षेत्र में कोई ऐसा व्यक्ति या लोग तो नहीं हैं जो वोट देने न देने, अथवा किसी के पक्ष में मतदान करने के लिए डरा धमका रहे हों या रिश्वत, शराब इत्यादि की पेशकश कर रहे हों तो तत्काल इस बात को अधिकारियों के संज्ञान में लायें। प्रेक्षकों ने सभी ग्रामवासियों से अपेक्षा की कि क्षेत्र में आचार संहिता के उल्लंघन की कोई बात सामने आये तो तत्काल सूचित करें तथा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक के लाईजन सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, पुलिस प्रेक्षक के लाईज़न आफिसर सहायक अभियन्ता, लघु उद्योग निगम, चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *