Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 1:11:45 PM

वीडियो देखें

मालगाड़ी के तीन वैगनों में लगी भीषण आग, छह घंटे यातायात रहा बाधित

मालगाड़ी के तीन वैगनों में लगी भीषण आग, छह घंटे यातायात रहा बाधित

दो घंटे लगे आग बुझाने में, एक दर्जन से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें रहीं प्रभावित

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग के झालावाड़ रोड रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा

कोटा। दिल्ली-मुंबई रेल लाइन के कोटा मंडल के रामगंजमंडी के पास झालावाड़ रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार अलसुबह मालगाड़ी के वैगन में आग लग गई। जिससे हड़कम्प मच गया। मालगाड़ी के अन्य डिब्बो ने भी आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से 3 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

सूचना पर एक के बाद एक पहुंची 4 दमकलों ने आग पर काबू पा लिया। इस हादसे के बाद विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेनों को रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन, श्यामगढ़, मोड़क स्टेशन पर रोक दिया गया।हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस दौरान 12 पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुईं। 6 घंटे से अधिक यातायात जाम रहा। झालावाड़ जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर छतरपुरा स्टेशन के पास शनिवार को अचानक वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी आग लगने से हादसे का शिकार हो गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी में आग लगने की सूचना से रेलवे के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया।

 

आग लगने के कारणों का नहीं लगा पता

 

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि फिलहाल मालगाड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है‌। इसकी जांच की जा रही है।रेलवे ट्रैक के इंफ्रास्ट्रक्कर को हानि पहुंची है। ऐसे में कुछ घंटे के लिए एक ट्रैक को बंद किया गया था। रेलवे कर्मचारियों द्वारा मरम्मत कर ट्रैक को बहाल कर दिया गया है। आग लगने पर वहां से गुजरने वाली ट्रेनों को रामगंजमंडी और भवानीमंडी स्टेशनों के बीच में रोका गया था।

 

प्लेटफार्म का फर्श, बिजली के तार क्षतिग्रस्त

 

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि कोटा रेल मंडल के झालावाड़ रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के गार्ड के पास से लगे तीसरे नंबर के डिब्बे में अचानक शनिवार अलसुबह 5 बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी में कैमिकल के खाली डिब्बे भरे हुए थे। इस कारण लपटें तेज गति से आग पकड़ती गईं। आग लगने के कारण रेल लाइन के बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि रेल लाइन के आस पास लगे पेड़ भी जल गए और झालावाड़ रोड स्टेशन के प्लेटफार्म की फर्श भी टूट गई।

 

स्टेशन से दो किमी दूरी पर लगाया इमरजेंसी ब्रेक

 

आग लगने की सूचना झालावाड़ स्टेशन अधीक्षक द्वारा माल गाडी के लोको पायलट को दी गई। जिसके चलते लोको पायलट ने झालवाड़ रोड़ रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर दूरी पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और वापस झालावाड़ रेलवे स्टेशन पर लेकर पहुंचे। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक की ओर ने झालावाड़ एवं भवानीमंडी की दमकलों को सूचित कर स्टेशन बुलाया। सूचना पर सबसे पहले रामगंजमंडी नगर पालिका का अग्निशमन वाहन वहां पहुंचा। दमकल कर्मियों ने बताया कि आग की लपटें बहुत तेज थीं। बाद में भवानीमंडी और झालावाड़ की 3 अन्य दमकलों के पहुंचने पर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

शनिवार तड़के दिल्ली मुंबई ट्रैक पर झालावाड़ रोड छतरपुरा स्टेशन के निकट मुंबई सेंट्रल से दिल्ली के वल्लभगढ़ जा रही एक मालगाड़ी के तीन कोच में अचानक से आग लग गई। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकलों ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। कोटा से टीम ने जाकर लाइनों को दुरस्त किया और ट्रेक को बहाल किया। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी आग लगने के कारणों की जानकारी जुटा रहे हैं।

रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, कोटा

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *