रिपोर्ट : रियाज अहमद
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के कंजडवा गांव में अराजक तत्वों द्वारा कुछ दिन पूर्व पंचशील झंडा हटाकर भगवा झंडा लगाए जाने से नाराज भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने सड़क जामकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए सीओ के निलंबन की मांग की। भीम आर्मी के लोगों ने इसके पूर्व नानपारा लखीमपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस के अधिकारियों ने समझाते हुए पुनः झंडा स्थापित करवा दिया था। लेकिन पुलिस ने न तो केस दर्ज किया, और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी की। भीम आर्मी के लोगों ने पुलिस पर हीला हावली बरतने का आरोप लगाया। इसी के विरोध में शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद मार्च निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे, और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, तथा मोतीपुर सीओ राहुल पांडेय के निलंबन की मांग कर रहे। भारी संख्या में लगी फोर्स के साथ नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा और एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा लोगों से वार्ता कर की। वहीं भीम आर्मी के पदाधिकारी केस दर्ज करने और सीओ के निलंबन की मांग पर अड़े रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






