रिपोर्ट : रियाज अहमद
बाबागंज बहराइच। डॉक्टर्स डे 1 जुलाई के शुभ अवसर पर सोमवार को हम हमारी संस्कृति द्वारा सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र चरदा में डॉक्टर्स का सम्मान किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया किकहते हैं अच्छा स्वास्थ्य ही सेहत की सबसे बड़ी पूंजी है। अगर एक व्यक्ति शारीरिक तौर पर स्वस्थ है तो अपने जीवन के हर पल को अच्छे से जी सकता है। अच्छे स्वास्थ्य और शरीर को निरोग रखने में डॉक्टरों की अहम भूमिका है। हर छोटी-बड़ी बीमारियों को डॉक्टरों की मदद से ही ठीक किया जा सकता है। हमारे स्वास्थ्य के लिए डॉक्टरों की इसी भूमिका को देखते हुए इन्हें पृथ्वी के भगवान का दर्जा दिया गया है। डॉक्टरों को सम्मानित करने और उनके द्वारा किए गए कामों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक मनु शर्मा के साथ -साथ डॉ महेश विश्कर्मा, डॉ आर्चित श्रीवास्तव, डॉ राजेश सिंह का संस्था ने स्वागत किया
कार्यक्रम में शमसाद अहमद, अरुण राव, समाज सेवी पंकज जायसवाल, देशराज वर्मा सहित संस्था के दर्जनों पदाधिकारी के साथ अस्पताल के समस्त स्टॉफ एवं सैकड़ो मरीज और तीमारदार मौजूद रहे। इस मौके पर सभी डॉक्टर्स को पुष्प माला पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






