रिपोर्ट ::रियाज अहमद
बहराइच। 20 जुलाई, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा दिल्ली प्रदेश की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहीं स्मृति शेष शीला दीक्षित जी की 5वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र जी के संयोजन में शक्ति नमन सभा मडियाहूं मोड़ चिलवरिया में समाजसेवी डाक्टर जे डी झा के प्रतिष्ठान पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शीला दीक्षित जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि करके सामूहिक शैल्यूट देकर किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय सिंह ने कहा कि शीला दीक्षित जी दिल्ली सहित सम्पूर्ण देश की आन बान शान एवं विकास की देवी रहीं। उनका विनम्र स्वभाव कर्मठता, कार्यकर्ताओं का सम्मान करना तथा दिल्ली को स्वर्ग बनाने में माहिर रहने जैसे तमाम स्मृतियाँ आज भी ताजा हैं। उन्होंने वर्तमान समय में उनके जैसे नेता की निहायत जरुरत है। किंतु दुर्भाग्यवश आज वे हम सब बीच नही हैं। जिलाध्यक्ष सेवादल रमेश मिश्र ने कहा कि शीला दीक्षित जी की सादगी, ईमानदारी, संघर्ष तथा नेकी से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन डाक्टर गिरिजा दत्त झा ने किया। इस अवसर पर मुनऊ पासवान, जगत राम चौहान, राजू मुस्तफा, तुलसी राम बब्बू, राजित राम सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार ब्यक्त करते हुए शीला दीक्षित जी के कृतित्व व ब्यक्तित्व प्रकाश डाला।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






