बहराइच 23 सितम्बर। उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (2022-2023) की द्वितीय उप समिति का 28 सितम्बर 2024 को जनपद आगमन प्रस्तावित है। उप समिति 28 सितम्बर 2024 को अपरान्ह 05ः30 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बहराइच पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। उप समिति 29 सितम्बर 2024 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशील समस्त निगमों के जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक/विचार-विमर्श तथा कार्यशील निगमों द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अपरान्ह 04ः00 बजे श्रावस्ती के लिए प्रस्थान कर जायेगी।
यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि समिति के संयोजक खीरी के अनूप कुमार गुप्ता होंगे। जबकि सहारपुर के देवेन्द्र निम, गोण्डा के प्रभात कुमार वर्मा, शामली के वीरेन्द्र सिंह, महोबा के जितेन्द्र सिंह सेंगर, बस्ती के महेन्द्र नाथ यादव, रायबरेली के राहुल राजपूत (राहुल लोधी) व देवरिया के रतन पाल सिंह सदस्य हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






