Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 7:13:55 PM

वीडियो देखें

कृषकों को पक्की रसीद उपलब्ध कराएं कृषि रक्षा रसायन विक्रेता

कृषकों को पक्की रसीद उपलब्ध कराएं कृषि रक्षा रसायन विक्रेता

बहराइच 25 अक्टूबर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानन्दा ने जिले के कृषि रक्षा रसायन विक्रेताओं को सचेत किया है कि कृषि रक्षा रसायनों का विक्रय निर्धारित एम.आर.पी. से अधिक मूल्य पर कदापि न करें तथा अवैध रूप से कृषि रक्षा रसायन का भण्डारण, वितरण एवं विक्रय न किया जाय। सभी विक्रेताओं को सुझाव दिया गया है कि स्टॉक पंजिका को अद्यतन रखा जाय। पंजिका में अंकित स्टॉक एवं प्रतिष्ठान एवं गोदाम में भण्डारित भौतिक स्टॉक में कोई अन्तर नहीं होना चाहिए। सभी विक्रेता लाइसेन्स पर अंकित प्राधिकार पत्र के अलावा अन्य किसी भी रसायनों की बिक्री न की जाय। किसानों को कीटनाशी रसायन का विक्रय फसल संस्तुतियों के आधार पर किया जाय तथा क्रेता कृषकों को कैश मेमो/पक्की रसीद अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाये। अन्यथा की स्थिति में विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम-1968 एवं नियमावली-1971 की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यावाही अमल में लायी जायेगी, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होगें।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *