Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, April 19, 2025 6:34:01 PM

वीडियो देखें

गाजियाबाद – पूर्व सांसद स्वर्गीय प्रकाशवीर शास्त्री की प्रतिमा का हुआ अनावरण 

गाजियाबाद – पूर्व सांसद स्वर्गीय प्रकाशवीर शास्त्री की प्रतिमा का हुआ अनावरण 

रिपोर्ट : मोहित त्यागी 

स्वतंत्र पत्रकार

मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, प्रसिद्ध डॉक्टर संजय त्यागी, राजेंद्र त्यागी के साथ त्यागी समाज के गणमान्य लोगों ने मेरठ रोड़ स्थित ‘प्रकाशवीर शास्त्री चौक’ पर किया प्रतिमा का अनावरण।

 

गाजियाबाद, 12 जनवरी 2025। अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद के तत्वावधान में आज मां भारती के महान सपूत, हापुड़-गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व सांसद, प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय प्रकाशवीर शास्त्री की प्रतिमा का त्यागी समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अनावरण किया गया। आज प्रतिमा अनावरण के अवसर पर सर्वप्रथम प्रतिमा लगाने के स्थल राजनगर एक्सटेंशन चौराहे ‘प्रकाशवीर शास्त्री चौक’ (मेरठ रोड) गाजियाबाद पर पूर्ण विधि-विधान से हवन का आयोजन किया गया।

 

उसके पश्चात मुरादनगर के भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष गाजियाबाद ममता त्यागी, प्रसिद्ध डॉक्टर संजय त्यागी, बाबा विद्यानंद त्यागी, कनर्ल टीपी एस त्यागी, पुनीत त्यागी, सुरेश चंद त्यागी, भाजपा नेता राजेंद्र त्यागी, अजय त्यागी दिनकरपुर, अनिल त्यागी भदौली आदि के साथ त्यागी समाज के गणमान्य लोगों ने मेरठ रोड़ स्थित ‘प्रकाशवीर शास्त्री’ चौक पर प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्हें माल्यार्पण करते हुए नमन् किया।

 

इस अवसर पर बोलते हुए मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि हमें प्रकाशवीर शास्त्री जी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने कहा कि प्रकाशवीर शास्त्री जी का पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। डॉक्टर संजय त्यागी ने कहा कि प्रकाशवीर शास्त्री देश की अनमोल धरोहर हैं, उनके ओजस्वी विचार समाज का मार्ग दर्शन कर सकते हैं।

 

आज के कार्यक्रम में अध्यक्षता बाबा विद्यानंद त्यागी ने की तथा संचालन राजीव त्यागी प्रवक्ता ने किया। इस अवसर पर संरक्षक विजेंदर त्यागी मकनपुर, आसाराम त्यागी, मंगू प्रधान, एसपी त्यागी, अनिल त्यागी, अजय त्यागी, पार्षद संजय त्यागी, पार्षद मनोज त्यागी, पार्षद कुलदीप त्यागी, पार्षद वीरेंद्र त्यागी, पार्षद राधेश्याम त्यागी, संजय बहेड़ी, अरुण वैरा, मुकेश मकनपुर, रामकिशन सिहानी, पवन त्यागी, राजीव त्यागी, राजकुमार त्यागी, नरवीन त्यागी, नितिन त्यागी, अजय बाबा, राजपाल त्यागी, भूषण त्यागी, राजकुमार त्यागी, नीरज त्यागी, अक्षय त्यागी, राकेश त्यागी, डा सुनील त्यागी, छाया त्यागी, सीमा त्यागी, योगेश त्यागी योगी, एडवोकेट दीपक त्यागी, संदीप त्यागी नारंगपुर, यज्ञदत्त त्यागी आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *