रिपोर्ट : मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार
मुख्यमंत्री योगी से मिलकर सरकार व संगठन में त्यागी समाज के लोगों की भागीदारी व जिम्मेदारी सुनिश्चित करने का किया मांगेराम त्यागी ने अनुरोध
लखनऊ। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान समाज से जुड़े कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज ने हमेशा भाजपा की विचारधारा का समर्थन किया है और हर संकट की घड़ी में पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है।
भेंट के दौरान मांगेराम त्यागी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अब समय आ गया है जब सरकार और संगठन दोनों में त्यागी समाज के लोगों की भागीदारी और जिम्मेदारी को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज के पास योग्य नेतृत्व है, जो संगठनात्मक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर पार्टी और सरकार को मजबूती प्रदान कर सकता है।
संवाद की इस कड़ी में मांगेराम त्यागी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा से भी मुलाकात की और समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सशक्तिकरण से जुड़े विषयों को उनके समक्ष रखा।
इस संपूर्ण संवाद क्रम में प्रिय अनुजवत कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की उपस्थिति और आत्मीयता उल्लेखनीय रही, जिनकी शुभेच्छा और सहयोग सदैव समाज के हितों से जुड़ी रही है।
मांगेराम त्यागी ने यह स्पष्ट किया कि त्यागी समाज अब केवल समर्थन तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि वह सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार है। सरकार और संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करना ही समाज को आगे बढ़ाने का सही रास्ता है।
यह मुलाकात त्यागी समाज की जागरूकता, एकता और नेतृत्व की भावना को दर्शाती है, जो भविष्य में समाज के लिए नई दिशा और ऊर्जा लेकर आएगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






