Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 1:21:52 AM

वीडियो देखें

वार्डों के विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप

वार्डों के विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप

कोटा दक्षिण के पार्षद व उप महापौर 11दिन से धरने पर
-12 पार्षद 2 दिन से आमरण अनशन पर त्यागा अन्न-जल
-वार्ड 52 के पार्षद आसिम सहित पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल ने की मुलाकात

अपने वार्डों में विकास कार्यों में किए जा रहे भेदभाव के ख़िलाफ़ पिछले 11 दिनों से धरने पर बैठे कोटा दक्षिण के कांग्रेस पार्षद व उपमहापौर से वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इंडिया कोटा इकाई के वार्ड नं 52 कोटा उत्तर से पार्षद मोहम्मद आसिम ने धरना स्थल पहुंचकर मुलाक़ात की और उनका समर्थन किया व हौसला अफज़ाई की।
पार्षद मोहम्मद आसिम ने कहा कि कोटा दक्षिण आयुक्त व महापौर द्वारा केवल भाजपा पार्षदों के वार्डों में ही विकास कार्य करवाना तथा कांग्रेस व अन्य पार्षदों के वार्डों में विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी नहीं करना वहां की जनता के साथ भेदभाव व अन्याय है तथा लोकतंत्र के भी ख़िलाफ़ है।

तीन पार्षदों की तबीयत बिगड़ी

वहीं अनशन पर बैठे तीन पार्षदों की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उप महापौर पवन मीणा ने कहा कि पार्षद 11 दिनों से लोकतांत्रिक मर्यादाओं में रहकर अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। परंतु अभी तक किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने बातचीत तक नहीं की। बुधवार से आमरण-अनशन शुरू किया है, जिसमें 12 पार्षदों ने अन्न-जल त्याग रखा है।

ये पार्षद बैठे हैं अनशन पर

अनशन पर बैठने वाले पार्षदों में उप महापौर पवन मीणा, देवेश तिवारी, इसरार मोहम्मद, धनराज चेची, अंशु श्रृंगी, अनुराग गौतम, कुलदीप प्रजापति, सोनू अब्बासी, बबलू कसाना, सोनू भील व दीपक कुमार शामिल है। इनमें से शाम के समय तीन पार्षदों सोनू भील, धनराज चेची व अनुराग गौतम की तबियत खराब हो गई। जिन्हें पुलिस वाहन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

अनशन स्थल पर ये रहे मौजूद

अनशन स्थल पर पार्षद शालिनी गौतम, सुमन पेशवानी, इरफान घोसी, मोनिका विजय, पिंकी प्रजापति, कपिल शर्मा, सलीना शेरी, योगेंद्र शर्मा, प्रफुल्ल पाठक, मोहन नंदवाना, साहिब हुसैन, मनोज गुप्ता के अलावा शहर जिला कांग्रेस महासचिव विजय गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी ललित सरदार, शहर उपाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष जोंटी बीरवाल, जयेश श्रृंगी, सेवादल अध्यक्ष प्रेम लहरिया, राजकुमार बोयत, हंसराज गोस्वामी, अब्दुल हमीद गौड़ समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन भी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *