लंबित बकाया राशि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
कोटा। जेके उद्योग के बंद कारखानों के श्रमिकों ने अपनी लंबित बकाया राशि की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।
मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को सौंप ज्ञापन में यूनियन ने बताया कि जेके सिंथेटिक्स एम्पलाईज यूनियन विगत वर्षों से श्रमिकों के अधिकारों के लिए राज्य श्रम विभाग, श्रम न्यायालय, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय तक लगातार संघर्ष कर रही है। न्यायालयों से श्रमिकों के पक्ष में कई महत्वपूर्ण निर्णय आने के बावजूद भी उद्योग प्रबंधन अपनी हठधर्मी प्रवृत्ति के चलते उन निर्णयों को लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अराफात केमिकल्स द्वारा बंद कारखानों की मशीनों एवं परिसंपत्तियों को गुपचुप तरीके से बाहर ले जाने की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा उसकी वसूली कर श्रमिकों को उनका बकाया भुगतान किया जाए। धरने को देवराज सिंह, भैरों सिंह हाड़ा, महेंद्र नेह, महेन्द्र पांडे ने संबोधित किया। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जगमोहन सिंह, रमेश जैन, मोहन गोचर, अब्दुल गफ्फार, नूर मोहम्मद, सत्यनारायण बैरागी शामिल थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









