जनहित के मुद्दों पर लेंगे प्रस्ताव, नई कार्यकारणी का होगा गठन
इटावा/ कोटा। निर्माण मजदूर यूनियन सीटू का 7 वां तहसील सम्मेलन गुरुवार को अम्बेडकर भवन इटावा में आयोजित होगा।
सीटू महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि सम्मेलन में इटावा उपखंड सहित जिले भर के निर्माण मजदूरों और आमजन की समस्याओं को लेकर संघर्ष, सरकार की जनविरोधी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन, निजी कंपनियों द्वारा स्मार्ट बिजली मीटरों की लूट के खिलाफ अभियान, श्रमिक योजनाओं का लाभ मजदूरों तक पहुंचाने और हाल की तेज बारिश से किसानों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा दिलाने जैसे मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। साथ ही नई तहसील कमेटी का चुनाव भी होगा।
जिला कमेटी के सदस्य लेंगे भाग
सम्मेलन में मुख्य वक्ता और पर्यवेक्षक सीटू जिला अध्यक्ष व आरएमएसआरयू के राज्य अध्यक्ष कामरेड राकेश गालव, किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड दुलीचंद बोरदा, सीटू महामंत्री उमाशंकर, माकपा जिला सचिव कामरेड हबीब खान, मजदूर नेता नरेंद्र सिंह और अली मोहम्मद सहित जिला कमेटी के सदस्य भाग लेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









