Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 3:59:22 PM

वीडियो देखें

स्मार्ट मीटर सहित आमजन की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का ऐलान

स्मार्ट मीटर सहित आमजन की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का ऐलान

बकाया भुगतान की मांग को लेकर‌169 वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना धरना

बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोटा कलेक्ट्रेट पर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी से चल रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना बुधवार‌ को 169 वें दिन भी जारी रहा। इस बीच मजदूर नेताओं ने स्मार्ट मीटर, फसल बीमा, पुरानी पेंशन, निजीकरण और शोषण जैसे आमजन से जुड़े मुद्दों को भी आंदोलन में शामिल कर संघर्ष को तेज करने का ऐलान किया है।
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि धरने के दबाव में सरकार ने जेके फैक्ट्री को अधिग्रहण कर मजदूरों का बकाया वेतन चुकाने की जिम्मेदारी ली है, जो मजदूरों की बड़ी कानूनी जीत है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों मजदूर रोज धरने में शामिल हो रहे हैं। संगठन के प्रति मजदूरों का भरोसा बढ़ा है। वहीं मजदूर नेताओं हबीब खान, नरेंद्र सिंह, उमाशंकर, अली मोहम्मद सहित अन्य वक्ताओं ने धरने को संबोधित करते हुए बताया कि आंदोलन में स्मार्ट मीटर का बहिष्कार करने, फसल बीमा और फसल ख रा बे का मुआवजा किसानों को दिलाने, सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करवाने, निजीकरण और शोषण का विरोध करने जैसे आमजन से जुड़े मुद्दों को भी शामिल कर संघर्ष को तेज किया जाएगा। घोषणा। इसी के तहत 13 अगस्त को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान और जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 4200 में से 1400 मजदूरों ने बकाया वेतन के लिए दस्तावेज जमा करवा दिए हैं। शेष मजदूरों से भी लगातार संपर्क जारी है। उन्होंने बताया कि दिन ब दिन आंदोलन में तेजी आ रही है और करीब 300 मजदूर और सीटू सदस्य रोजाना धरने में शामिल हो रहे हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *