Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:50:24 PM

वीडियो देखें

राजकीय स्वर्ण जयन्ती पौधशाला, बभनी में उपलब्ध हैं सभी प्रकार के पौध: जिला उद्यान अधिकारी

राजकीय स्वर्ण जयन्ती पौधशाला, बभनी में उपलब्ध हैं सभी प्रकार के पौध: जिला उद्यान अधिकारी

बहराइच 07 अगस्त। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि जनपद बहराइच के राजकीय स्वर्ण जयन्ती पौधशाला, बभनी, बहराइच पर पौधशाला के अतिरिक्त मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स नर्सरी, एग्रो फॉरेस्ट्री एवं बनाना टिश्यू कल्चर लैब सहित 04 उत्पादन इकाईयॉ संचालित है। जहॉं पर बनाना टिश्यू कल्चर लैब में उत्पादित जी-9 प्रजाति के केले का पौध रू. 18/प्रति पौधा की दर से धनराशि जमा कर प्राप्त किया जा सकता है।
‘‘मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स’’ का मुख्य उद्देश्य कृषकों को रोगमुक्त व स्वस्थ्य शाकभाजी पौध उपलब्ध कराना है। किसान भाई यहॉं पर उत्पादित बेहन पौध रू. 2/प्रति पौधा की दर से प्राप्त कर सकते है तथा बेमौसम शाकभाजी उत्पादित कर कृषि को अपनी मुख्य आय बना सकता है। एक्सीलेन्स नर्सरी में किसान अपना बीज देकर रू. 1/प्रति पौधा शुल्क जमा कर पौध उत्पादित करा सकते हैं। आगामी मौसम में सब्जी उत्पादन के लिए किसान भाई अपनी रूचि के अनुसार शाकभाजी बीज देकर रोपाई हेतु पौध तैयार करा सकते हैं। आगामी मौसम मसाला मिर्च, शिमला मिर्च, सेम, टमाटर, गोभी आदि के उपर्युक्त समय है। जिससे अगेती फसल तैयार कर अच्छा लाभ प्राप्त सकते हैं।
श्री चौधरी ने बताया कि एग्रो फॉरेस्ट्री में उत्पादित यूकेलिप्टिस एक बहुउपयोगी पौधा है। इसका उपयोग फर्नीचर व लकड़ी आदि के सामान बनाने में किया जाता है। जनपद के कृषकों द्वारा बड़े स्तर पर इसका रोपण किया जा रहा है तथा कृषकों के बीच इसकी मॉग भी है। निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में यूकेलिप्टिस पौधों को तैयार करने के लिए उद्यान विभाग, जनपद बहराइच मे एक नर्सरी स्वीकृत की गई है। पौधशाला प्रभारी, श्री मंजीत सिंह ने बताया कि कृषकों को नगद मूल्य पर वितरण हेतु पौधशाला पर एक लाख पौधे तैयार कर लिए गये हैं, जिसे किसान भाई रू. 8/प्रति पौधा जमा कर प्राप्त कर सकते है। यह पौधे राजकीय स्वर्ण जयन्ती पौधशाला, बभनी, बहराइच पर कभी भी प्राप्त कर सकते हैं।
राजकीय पौधशालों पर उत्पादित फलदार पौधों की दरे पुनरीक्षित एवं अनुमोदित की गयी है। यह दरे 01 अपै्रल, 2025 से लागू होगी। पुनरीक्षित दरें इस प्रकार हैं, आम कलमी (समस्त प्रजातियॉ) रू. 85, अमरूद (समस्त प्रजातियॉ) रू. 65, लीची गूटी (समस्त प्रजातियॉ) रू. 75, ऑवला कलमी (समस्त प्रजातियॉ) रू. 65, नीबू गूटी (समस्त प्रजातियॉ) रू. 40, नीबू लेमन (कटिंग/गूटी द्वारा) रू. 40, मुसमी रू. 40, किन्नो रू. 40, कटहल कलमी रू. 60, बेर कलमी रू. 35, बेल कलमी रू. 62, चीकू रू. 30, नाशपाती (कटिंग द्वारा) रू. 35, लोकाट रू. 30, आडू रू. 30, अनार (कटिंग द्वारा) रू. 35, अंगूर रू. 35, केला टिश्यू कल्चर रू0-18, पपीता (गायनोडायोसियस) रू. 28, पपीता (अन्य प्रजातियॉ) रू. 15, आम बीजू रू. 15, अमरूद बीजू रू. 15, कटहल बीजू रू. 15, ऑवला बीजू रू.15 कागजी नीबू बीजू रू. 15, करौंदा रू. 15 है।
उक्त विक्रय दरें पौधशाला स्तर की हैं, इसमें ढुलाई व्यय सम्मलित नहीं हैं। कृषक राजकीय पौधशाला (मु.) एवं राजकीय स्वर्ण जयन्ती पौधशाला, बभनी, बहराइच पर सम्पर्क कर नकद मूल्य पर कलमी एवं बीजू पौध क्रय कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु उनके कार्यालय अथवा प्रभारी मंजीत सिंह के मोबाइल 7388046768 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *