Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:57:48 PM

वीडियो देखें

‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान अन्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान अन्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

बहराइच 08 अगस्त। प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से शासन द्वारा 15 अगस्त तक 03 चरणों में हर घर तिरंगा अभियान संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं। अभियान के प्रथम चरण अन्तर्गत जनपद के स्कूलों, शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला व प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को भारत देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा वितरित करते हुए पूरे सम्मान के साथ अपने-अपने आवास पर फहराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा ध्वज पाकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कालेज की शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर वर्ग के कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लेकर एक साथ राष्ट्रगान भी गया। कार्यक्रम के दौरान 13 से 15 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाने का संकल्प भी लिया गया।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, बभनी रिसिया, बहराइच में आज हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत विद्यालय में अध्ययनरत् छात्राओं द्वारा विभिन्न राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत व मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी। छात्राओं द्वारा तिरंगा गोष्ठी, छात्राओं की श्रृंखला में तिरंगा आकृति, तिरंगा राखी, मेंहदी प्रतियोगिता व राखी प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्राओं द्वारा आपस में राखी का बंधन त्यौहार मिल-जुलकर हँसी-खुशी मनाने का संदेश दिया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में जूनियर सदन व सीनियर सदन का गठन किया गया, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई सदन से कु. कामना प्रथम रहीं तथा सरोजनी नायडू सदन की कु. सावनी ने द्वितीय स्थान तथा सीनियर सदन में प्रथम स्थान पर कु. कल्पना ने अपना परचम लहराया तथा रानी अवन्ती बाई सदन की कु. सबा द्वारा द्वितीय स्थान हासिल किया गया।
इसी क्रम में राखी प्रतियोगिता में भी दो सदन बनाये गये प्रत्येक सदन 12-12 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जूनियर सदन के रानी अवन्ती बाई ग्रुप की कु. उर्मिला प्रथम, कु. निशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा रानी लक्ष्मीबाई सदन की कु. योग्यता ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय में चल रहे राखी प्रतियोगिता आयोजन में सीनियर सदन की छात्राओं द्वारा अत्यन्त मनमोहक हैण्डमेड राखियां बनायी गयीं। रानी अवन्ती बाई ग्रुप की छात्रा कु. सुधा राव प्रथम स्थान, कल्पना चावला सदन की कु. अनामिका गौतम द्वितीय स्थान पर तथा कु. ब्यूटी वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया, इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-गण उपस्थित रहे तथा प्रधानाचार्य अंगद कुमार द्वारा सभी विजेता छात्राओं को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार बाल शिक्षा निकेतन गर्ल्स इण्टर कालेज बहराइच व सरस्वती इण्टर कालेज रिसिया सहित जिले के अन्य शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *