Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 4:10:33 PM

वीडियो देखें

एक दूसरे को राखी बांधकर धरना स्थल पर ही मनाया रक्षाबंधन

एक दूसरे को राखी बांधकर धरना स्थल पर ही मनाया रक्षाबंधन

बकाया भुगतान की मांग को लेकर 173 वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना

बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर कोटा जिला कलेक्ट्रेट पर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी से चल रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना 173 वें दिन भी जारी रहा। इस बीच मजदूरों ने रक्षाबंधन का त्योहार धरना स्थल पर ही मनाया और एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर अंतिम निर्णय तक संघर्ष में साथ निभाने की शपथ ली।
सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सरकार ने फैक्ट्री की जमीन 26 जून को अपने अधीन कर ली। लेकिन बकाया वेतन भुगतान में आनाकानी कर रही है। मजदूर नेताओं उमाशंकर, नरेंद्र सिंह, हबीब खान, पुष्पा खींची, अली मोहम्मद और अशोक सिंह ने कहा कि 28 साल से मजदूरों के घरों में खुशियां नहीं मनीं। फैक्ट्री बंद होने और बकाया वेतन न मिलने से उनका सब कुछ खत्म हो चुका है। उन्होंने बताया कि होली, दीपावली, ईद जैसे त्योहार भी धरना स्थल पर ही मनाए गए। रक्षाबंधन को भी मजदूरों ने सामूहिक रूप से हक और अधिकारों की रक्षा के त्योहार के रूप में मनाया। मजदूरों ने मिठाइयां बांटकर संघर्ष की सफलता की शुभकामनाएं दीं और सरकार के खिलाफ आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। धरने में हबीब खान, उमाशंकर, नरेंद्र सिंह, अली मोहम्मद, अशोक सिंह, गोपाल शर्मा, सतीश चंद्र त्रिवेदी, हनुमान सिंह, लटूरलाल, कुंजबिहारी, कालीचरण सोनी, केदार जोशी, पुष्पा खींची, जाहिदा बानो सहित सैकड़ों पुरुष और महिला मजदूर उपस्थित रहे। महिला मजदूरों ने पुरुष मजदूरों को और पुरुष मजदूरों ने महिला मजदूरों को रक्षा सूत्र बांधा। मजदूर नेताओं ने ऐलान किया कि जब तक 4200 मजदूरों का बकाया वेतन सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जाता, तब तक जिला कलेक्ट्रेट पर सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *