Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 4:02:33 PM

वीडियो देखें

सीपीआईएम नेता वृंदा करात का कोटा दौरा 1 सितंबर को

सीपीआईएम नेता वृंदा करात का कोटा दौरा 1 सितंबर को

बकाया भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठे जेके मजदूरों को देंगी समर्थन, धरने के 190 दिन पूरे

 

 

सीपीआईएम नेता और पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात 1 सितंबर को कोटा का दौरा करेंगी। जहां वो कोटा कलेक्ट्रेट परिसर में बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी से धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों को समर्थन देकर आमसभा को संबोधित करेंगी। इस बीच मंगलवार को धरने ने 190 दिन पूरे कर लिए हैं।

सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 1 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट पर होने वाली आमसभा में सीपीआईएम की राष्ट्रीय नेता व पूर्व पॉलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड वृंदा कारात धरने के समर्थन में शामिल होंगी। इस सभा को सफल बनाने के लिए सीपीआईएम और सीटू कार्यकर्ताओं ने कोटा जिले में मजदूरों, किसानों और आमजन को जुटाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इटावा में हुई सीपीआईएम सचिव मंडल की बैठक में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का निर्णय लिया गया।

धरने को संबोधित करते हुए कॉमरेड नरेंद्र सिंह और कॉमरेड उमाशंकर ने कहा कि यह आंदोलन जेके फैक्ट्री के 4200 मजदूरों के बकाया वेतन और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने का है। उन्होंने मजदूरों से 1 सितंबर की सभा को सफल बनाने की अपील की। कॉमरेड उमाशंकर ने स्पष्ट किया कि जब तक राज्य सरकार बकाया वेतन का भुगतान नहीं करती, धरना जारी रहेगा।

 

190 वें दिन धरने को इन्होंने किया संबोधित

 

जेके मजदूर नेता कॉमरेड अली मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार को 190 वें दिन धरने को कॉमरेड मंगल सिंह, भंवरलाल, टेकचंद, बच्चन जायसवाल, अशोक सिंह, सतीश चंद्र त्रिवेदी और लटूरलाल बैरवा ने संबोधित किया। धरने में कॉमरेड हनुमान सिंह, मोहम्मद मंसूरी, केदार जोशी, महावीर प्रसाद, महिला मजदूर चन्द्रकला बाई, रहीसा बानो, गीता बाई सहित सैकड़ों मजदूर और उनके परिवार शामिल रहे।

 

ये है मजदूरों की मांग

 

मजदूरों की मांग है कि सरकार 28 साल से लंबित 500 करोड़ रुपए से अधिक के बकाया वेतन का भुगतान करे और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना सुनिश्चित करे। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, मजदूर जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर डटे रहेंगे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *