Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 3:48:27 PM

वीडियो देखें

शिक्षक नेता को थाने ले कुन्हाड़ी गई पुलिस

शिक्षक नेता को थाने ले कुन्हाड़ी गई पुलिस

नई शिक्षा नीति के खिलाफ कल बनारस में होने वाले धरना-प्रदर्शन में जाने से रोका

कोटा। कुन्हाड़ी पुलिस शुक्रवार को शिक्षक नेता अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संगठन के जोनल सचिव डॉ. रघुराजसिंह को घर से पकड़ कर थाने ले आई। जहां उन्हें बेवजह बैठाए रखा।
डॉ. परिहार शिक्षक नेता रघुराज परिहार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि मुझे बनारस में 13 सितंबर को होने वाले शिक्षकों के धरना-प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने ऐसा किया। डॉ. परिहार कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय में सहायक निदेशक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 8 बजे कुछ पुलिस कर्मी घर पहुंचे और जान-माल का खतरा बताते हुए थाने चलने को कहा। वे वाराणसी में प्रस्तावित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने जाने वाले थे। वहां जाने से रोकने के लिए ही पुलिस ने यह सब किया। दोपहर 1:30 बजे तक थाने में रखा। इतने में ट्रेन छूट गई। साथ जाने वाले अन्य शिक्षक भी उनके बगैर नहीं गए। सूचना पर सीसवाली (बारां) गवर्नमेंट कॉलेज के प्रो. रवि नागर और धर्मराज मीणा समेत अन्य शिक्षक कुन्हाड़ी थाने पहुंचे। नागर का कहना है कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत के हस्तक्षेप के बाद डॉ. परिहार को छोड़ा गया।

पुलिस को छात्रों को भड़काने की सूचना मिली थी। इसलिए थाने लाकर पूछताछ की थी। संतुष्टि के बाद शिक्षक को छोड़ दिया गया।
-अरविंद भारद्वाज, सीआई, थाना कुन्हाड़ी

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *