Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 3:48:25 PM

वीडियो देखें

सीआरपी सहित सभी राजीविका कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग

सीआरपी सहित सभी राजीविका कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग

राजीविका संविदा कर्मचारी यूनियन सीटू ने कोटा में रैली निकाल किया धरना-प्रदर्शन

सीएम व राजीविका विकास परिषद के निदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन

कोटा। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) संविदा कर्मचारी यूनियन, सीटू कोटा ने राजीविका कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लिए जिला कलेक्ट्रेट, कोटा में रैली, प्रदर्शन और धरने के बाद मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार और राजीविका विकास परिषद के निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा।
यूनियन की जिला सचिव गुड्डी बाई के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कोषाध्यक्ष संतोष बाई, सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर, सीपीआईएम जिला सचिव कामरेड हबीब खान, राजीविका यूनियन कोटा प्रभारी कामरेड अली मोहम्मद और सैकड़ों राजीविका महिला संविदा कर्मचारी शामिल थीं। रैली एमबीएस अस्पताल से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट तक गई, जहां सभा और प्रदर्शन हुआ।
यूनियन सदस्य दीपा कुमारी योगी ने बताया कि मजदूर किसान भवन, जयपुर में हुई राज्य स्तरीय बैठक के निर्णयानुसार यह आंदोलन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में राजीविका कर्मियों ने सरकार की नई नीति का विरोध किया और पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इसी तरह, बूंदी में भी राजीविका यूनियन, सीटू के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट में सिटी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई। वहां संतोष बाई, मनभर बाई, रानी बाई, अनीता, गुड्डी बाई और कामरेड खलील उपस्थित थे।

ये हैं राजीविका कर्मचार्यों की मुख्य मांगें

सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि राजीविका कर्मचारियों की मुख्य मांगों में फील्ड कार्य के लिए प्रति टीम तीन के बजाय पूर्व की तरह चार सदस्य रखे जाने, फील्ड वर्क के दौरान पंचायत भवन या सरकारी विद्यालय में ठहरने की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाने, नई नीति में फेडर प्रोफाइल के जरिए सीआरपी को जिम्मेदारियों से मुक्त करना गलत है, इसका यूनियन विरोध करती है, विभाग सीआरपी की सभी जिम्मेदारियां ले, नई नीति में 15 के बजाय 10 दिन का कार्य लक्ष्य और लक्ष्य पूरा नहीं होने पर भुगतान कटौती का प्रावधान अन्यायपूर्ण है, पूर्व नीति के अनुसार 15 दिन का कार्य और पूर्ण भुगतान सुनिश्चित किए जाने, राजीविका के सभी सीआरपी सहित कर्मचारियों को स्थायी राज्य कर्मचारी घोषित कर न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए लागू करने आदि मांगें शामिल हैं।

सभा में इन्होंने किया संबोधित

सभा को सीपीआईएम जिला सचिव हबीब खान, सीटू महामंत्री उमाशंकर, कामरेड अली मोहम्मद, दीपा कुमारी और संतोष बाई ने संबोधित किया। गुड्डी बाई ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो संभाग स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *