Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 4:10:00 PM

वीडियो देखें

महिला सुरक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है: पुलिस अधीक्षक

महिला सुरक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है: पुलिस अधीक्षक

सर सैय्यद गर्ल्स इ.का. में आयोजित हुआ भवय जन जागरूकता कार्यक्रम

बहराइच 06 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत सर सैय्यद गर्ल्स इण्टर कॉलेज में आयोजित भव्य जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर जागरुक किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 नम्बरों की जानकारी दी गयी। साथ ही सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा साईबर अपराधों से आगाह करते हुए साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे बमाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को  महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट का वितरण कर जागरूक किया गया।
सर सैय्यद गर्ल्स इण्टर कालेज में आयोजित भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम यह संदेश देने में सफल रहा कि नारी सशक्तिकरण ही सशक्त समाज की पहचान है, और मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से जिले की प्रत्येक महिला सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ी है। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी संदेश दिया गया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से ही सशक्त समाज की पहचान सुनिश्चित होगी, महिला सुरक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है, अपराध मुक्त समाज की ओर हम सभी साथ मिलकर कदम बढ़ाएं जिससे समाज में एकरुपता सुनिश्चित हो।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राकेश कुमार सिंह, प्रभारी महिला थाना श्रीमती मंजू यादव, थानों की मिशन शक्ति टीम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण, कॉलेज प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, कॉलेज की छात्राएँ तथा शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *