Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 3:55:30 PM

वीडियो देखें

गेंद घर मैदान में 09 अक्टूबर को स्वदेशी मेले का होगा भव्य शुभारम्भ

गेंद घर मैदान में 09 अक्टूबर को स्वदेशी मेले का होगा भव्य शुभारम्भ

बहराइच 08 अक्टूबर। इण्डिया एक्सपो सेन्टर-मार्ट ग्रेटर नोयडा में आयोजित यू.पी.आई.टी.एस. की भॉति यू.पी. इन्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 के अन्तर्गत गेंद घर मैदान में 09 से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले स्वदेशी मेले के सफल आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि मेले आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि दिवाली महापर्व के अवसर पर हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित किये जा रहे उत्पादों (स्वदेशी वस्तुओं) की खरीदारी का आमजनमानस को अवसर प्राप्त हो सके।
सीडीओ श्री चन्द्र ने उप निदेशक कृषि, उद्यान अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, परियोजना अधिकारी डूडा, लीड बैंक प्रबन्धक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सहित व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीवाली महापर्व के अवसर पर पब्लिक डिमाण्ड के अनुसार स्टालों की स्थापना करायें तथा आयोजन को रूचि पूर्ण बनाये जाने हेतु महिलाओ एवं बच्चों के मनोरंजन तथा खान-पान के लिए पर्याप्त संख्या में स्टालों की व्यवस्था की जाय। सीडीओ श्री चन्द्र ने जनपद के व्यवसायियों एवं व्यापारियों का आहवान किया कि इस अवसर का भरपूर लाभ उठाते हुए स्वदेशी मेले में हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित किये जा रहे उत्पादों के स्टाल लगाये। सीडीओ श्री चन्द्र ने बताया कि 09 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 04ः00 बजे स्वदेशी मेले का शुभारम्भ होगा। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, एलडीएम जितेन्द्र मसन्द, उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा, अधि.अधि. न.पा.परि. बहराइच प्रमिता सिंह, सहायक निदेशक रेशम मिथलेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *