Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 3:55:41 PM

वीडियो देखें

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट
  • अखिल भारतीय किसान सभा ने उपखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • इटावा में निकाली बाइक रैली, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

इटावा/ कोटा। अखिल भारतीय किसान सभा पीपल्दा की ओर से अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों और क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया‌। इससे पहले किसानों ने इटावा के बाजारों में बाइक रैली निकाली। सभी किसानों ने रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
तहसील सचिव कमल बागड़ी ने बताया कि लगातार बारिश से पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में किसानों की सोयाबीन, उड़द और अन्य खरीफ फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। साथ ही हजारों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। किसान सभा ने सरकार से तत्काल गिरदावरी करवाकर मुआवजा प्रदान करने और किसानों को राहत देने की मांग की है। किसान सभा के जिला सचिव हंसराज चौधरी, उपाध्यक्ष नंदलाल धाकड़, तहसील सचिव कमल बागड़ी, माकपा तहसील सचिव मुकुट बिहारी जंगम और अन्य कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया।

इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसील अध्यक्ष महेंद्र सुमन ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नष्ट खरीफ फसलों की गिरदावरी 5 दिनों में करवाकर मुआवजा और आदान-अनुदान जारी करने, बीमा कंपनियों से किसानों को तुरंत क्लेम भुगतान सुनिश्चित करने, बिना किसी अटैचमेंट के यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध करावाने, कृषि के लिए 10 घंटे बिजली देने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, क्षतिग्रस्त मकानों के लिए आपदा कोष से मुआवजा तुरंत वितरित करने, इटावा मंडी समिति द्वारा 102 किसानों के 1.46 करोड़ बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने, आवारा और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने आदि मांगें रखीं।

सड़कों पर प्रदर्शन की चेतावनी

जिला सचिव हंसराज चौधरी और अन्य नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र मुआवजा और राहत नहीं दी, तो किसान सभा सड़कों पर आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन करने वालों में ये रहे शामिल

सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि प्रदर्शन करने वालों में चेतन प्रकाश मीणा, भोजराज नागर, सूरजमल मीणा, हीरालाल मेहरा, हंसराज महावर, लोकेन्द्र कुमार, गुलाबचंद मीणा, सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *