Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 3:52:02 PM

वीडियो देखें

हिंदू कालेज में नशा मुक्त भारत की जागरूकता रैली

हिंदू कालेज में नशा मुक्त भारत की जागरूकता रैली

दिल्ली। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली में एन एस एस स्वयं सेवकों, एन सी सी के कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली में विद्यार्थी नशा छोड़ो भारत जोड़ो जैसे नारे लगाते हुए चले। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र अध्यक्ष निशांत सिंह ने बुलंद स्वर में विद्यार्थियों से नारे लगवाए।
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले प्राचार्य प्रो अंजू श्रीवास्तव ने संबोधित किया। प्रो श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय में नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए अनेक गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जा रहा है जिनका उद्देश्य देश के युवाओं और सभी नागरिकों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाना है। प्रो श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदू कालेज के युवाओं का दायित्व है कि वे न केवल स्वयं को अपितु समाज के सभी वर्गों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाएं। उन्होंने अपने सभी विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे नशे से हमेशा दूर रहने का संकल्प लें।
उप प्राचार्य प्रो रीना जैन, एन सी सी अधिकारी डॉ मनोज चहल, प्रो सांताक्रुज सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राजेश शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
रैली का संयोजन कर रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पल्लव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं को स्वस्थ रखकर ही हम अपने देश की सच्ची सेवा कर सकते हैं। महाविद्यालय के संपूर्ण परिसर की परिक्रमा कर रैली का समापन हुआ। हिंदू कालेज छात्र संसद के प्रधानमंत्री समीर उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *