Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 4:09:58 PM

वीडियो देखें

श्रम संहिताओं के खिलाफ आंदोलन तेज करने पर चर्चा

श्रम संहिताओं के खिलाफ आंदोलन तेज करने पर चर्चा

निर्माण मजदूर यूनियन सीटू की तहसील कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

इटावा/ कोटा। निर्माण मजदूर यूनियन सीटू कोटा तहसील कमेटी इटावा पीपल्दा के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को गैंता रोड, वार्ड नंबर 6 स्थित मजदूर-किसान भवन में तहसील अध्यक्ष गोपाल लाल महावर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मजदूर विरोधी लेबर कोड एवं चारों श्रम संहिताओं के खिलाफ आंदोलन तेज करने, यूनियन की सदस्यता बढ़ाने और निर्माण मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए श्रम विभाग से वार्ता करने सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
तहसील महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मजदूर वर्ग को प्रभावित करने के लिए लाए गए चारों श्रम संहिताओं को रद्द कराने के लिए सीटू केंद्रीय कमेटी के निर्णय को जिले में लागू किया जाएगा। साथ ही मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों में जागरूकता बढ़ाने, संगठन की सदस्यता बढ़ाने और जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का प्रस्ताव भी बैठक में लिया गया। बैठक में कामरेड प्रेम पेंटर, अमोलक चंद महावर और द्वारका प्रसाद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें कारपोरेट घरानों को सस्ते मजदूर उपलब्ध कराने की नीति पर काम कर रही हैं। 26 नवंबर को हुए देशव्यापी मजदूर आंदोलन ने यह सिद्ध किया कि केंद्र सरकार मजदूर, किसान और आमजन विरोधी है। सीटू इस आंदोलन को मजबूती देने के लिए मजदूरों को सरकार की नीतियों से अवगत कराने का काम कर रहा है।

बैठक में लिए प्रस्ताव पूरे जिले में लागू करने का आह्वान

तहसील अध्यक्ष गोपाल लाल महावर ने सभी सदस्यों को निर्देश दिया कि बैठक में लिए गए सभी प्रस्तावों को जिले भर में जल्द लागू किया जाए और उपखंड तथा जिला स्तर पर माह के अंत में विशाल आंदोलन का आयोजन करने में सक्रिय योगदान दें।

आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बैठक 15 को

तहसील महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि आगामी आंदोलन की तारीख तय करने के लिए 15 दिसंबर 2025 को अगली बैठक बुलाने और सीटू राज्य कमेटी की 5 दिसंबर को होने वाली बैठक में भाग लेने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में दर्जनों यूनियन सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *