Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Monday, September 14, 2026 8:39:36 AM

वीडियो देखें

इरुपईडीहा पुलिस ने सोनी पत्रकार को भेजा जेल ,116 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ी गई महिला के बयान का उच्चाधिकारियों ने लिया संज्ञान

इरुपईडीहा पुलिस ने सोनी पत्रकार को भेजा जेल ,116 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ी गई महिला के बयान का उच्चाधिकारियों ने लिया संज्ञान

एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुपईडीहा पुलिस को मिली सफलता

रिपोर्ट : जिब्राइल खान

 

बहराइच। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के दौरान दशहरा बाग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शकीला बीबी पत्नी मोहम्मद इस्लाम उर्फ लालबादशाह, निवासी दशहरा बाग, नई बस्ती, थाना रुपईडीहा के कब्जे से 116 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद की थी। इस मामले में थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

इसी मुकदमे में वांछित अभियुक्त राम जी सोनी पुत्र कृष्ण कुमार सोनी, निवासी स्टेशन रोड, रुपईडीहा, उम्र करीब 35 वर्ष, को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामदूत कलाथ स्टोर के पास स्टेशन रोड, कस्बा रुपईडीहा से गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ रुपईडीहा थाने में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तीन मुकदमों के साथ वर्तमान एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा शामिल है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भीम सिंह, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उपनिरीक्षक नरेन्द्र गुप्ता, आरक्षी विपिन गौड़ और आरक्षी गणेश पाण्डेय शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *