Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 5:03:10 AM

वीडियो देखें

नेपालगंज में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो गंभीर घायलों के तरफ से छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नेपालगंज में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो गंभीर घायलों के तरफ से छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

रिपोर्ट: मेराज सलमानी

नेपालगंज।नेपाल के बाँके जिले के नेपालगंज उपमहानगरपालिका–4 स्थित घोसिटोल में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प के मामले में घायलों के तरफ से जिला पुलिस कार्यालय बाँके में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में छह लोगों पर तलवार, भाला और लोहे की रॉड समेत धारदार हथियारों से हमला कर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस कार्यालय में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता जावेद अहमद कादरी, नेपालगंज उपमहानगरपालिका–4 घोसिटोल निवासी हैं। उन्होंने अपने पिता अनीस अहमद कादरी और भाइ जुनैद अहमद कादरी सहित सैफ अली अंसारी पर हमले का आरोप लगाया है।

घर निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि घोसिटोल में घर निर्माण के सिलसिले में जमीन और मकान की छज्जा रखने को लेकर विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर नगर प्रहरी भी मौके पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि इसी दौरान हैदर हलवाई ने अपने हाथ में तलवार ले रखी थी, जबकि अन्य आरोपियों के पास भी तलवार, भाला और लोहे की रॉड जैसे हथियार थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने एकजुट होकर उनके पिता अनीस अहमद कादरी, भाइ जुनैद अहमद कादरी और स‌ैफ अली अंसारी पर हमला किया।

दो घायलों की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

हमले में अनीस अहमद कादरी और जुनैद अहमद कादरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का नेपालगंज स्थित संजीवनी मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भारत के लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है।

शिकायत के मुताबिक, सैफ अली अंसारी के सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, घायलों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में संबंधित अस्पताल की ओर से स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना बाकी है।

छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने मामले में नेपालगंज उपमहानगरपालिका–4 निवासी गुलाम जिलानी हलवाई (33), गुलाम हुसैन हलवाई (30), हैदर हलवाई (28), अब्बास हलवाई (30), रजाउल हलवाई (36) और जियाउद्दीन हलवाई (33) को आरोपी बनाया है।

शिकायत में आरोपियों के खिलाफ मुलुकी अपराध संहिता, 2074 की धारा 183(1) के तहत जान मारने की उद्योग से संबंधित कसूर में कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने और घायलों को उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग भी की है।

शिकायत के साथ घायलों की चोटों से संबंधित तस्वीरें, मेडिकल कॉलेज के कागजात और अन्य उपलब्ध प्रमाण संलग्न करने का उल्लेख किया गया है।यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रस्तुत शिकायत के आधार पर तैयार किया गया है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *