सरैठा गाँव पहुँच सामाजिक कार्यकर्ता* *आलोक चन्द्र यादव ने जाना चीनी मिल मजदूर का हाल,चीनी मिल प्रशासन का गैर* *जिम्मेदाराना रवैया आया सामने
*आलोक चन्द्र ने मदद कराने को उप जिलाधिकारी से फोन पर की वार्ता19 दिसम्बर, रौजागांव,रुदौली।
कोतवाली रुदौली के रौजागांव शुगर मिल में मजदूर सरैठा के मायाराम के ऊपर बुधवार को तकरीबन 40 फुट उंचाई से चीनी भरी औसतन 50 किलो की बोरी लापरवाही से गिर गई थी। बोरी गिरने से मजदूर मयाराम उम्र लगभग 40 वर्ष दबकर घायल हो गया जो 2 घंटे गोदाम में पड़ा कराहता रहा। 2 घंटे बाद मिल प्रशासन ने अस्पताल ले जाकर इंजेक्शन व दवाईया दिलाकर उसे उसके घर छोड़ कर अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री कर ली। परन्तु थोड़ी देर बाद ही उसेपुनःपीड़ादायक दर्द होने पर उसके गाँव वाले उसे रुदौली स्थित एरा निजी अस्पताल ले गये चिकित्सक ने एक्स रे कराया तो पैर व कमर में फैक्चर व गम्भीर चोट निकल कर आयी। घायल मजदूर का वाल्ब भी दब गया है। सोशल मीडिया ग्रुप में चल रही खबर को संज्ञान में लेते हुए आज गुरुवार को प्रातः मजदूर मायाराम के घर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता विधायक पुत्र आलोक चन्द्र यादव ने बात सुनी और उन्होंने तुरन्त ही उप जिलाधिकारी रुदौली से फोन पर वार्ता कर मिल प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना वर्ताव की जानकारी देते हुए आर्थिक रूप से निर्धन मजदूर मायाराम के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने व परिवार के दैनिक खर्च के लिए उसकी को जारी रखने के संबंध में मिल प्रशासन को निर्देशित करने के लिए कहा जिस पर उप जिलाधिकारी ने मिल प्रशासन से मजदूर की पूरी मदद कराने का आश्वासन दिया। ज्ञातब्य हो कि मायाराम गोदाम में चीनी भरने का कार्य मिल मजदूर के रूप करता रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता ने मजदूर की दयनीय स्थिति को देखकर अपनें स्तर से आर्थिक मदद प्रदान किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






