आज अयोध्या के सिविल लाइन स्थित एक होटल में 2022 में होने वाले सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड-2021 की तैयारियों को लेकर एक बैठक की गई।
इस बैठक में आयोजन समिति से जुड़े हुए प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें बृहस्पति कुमार पांडेय, विवेक पाण्डेय, बृजमोहन तिवारी, सौमित्र मिश्र, शिव शंकर यादव, मोहित मिश्र शामिल हुए।
इस बैठक में 2022 में होने वाले सरल भोजपुरी सिने अवार्ड 2021 में कुल 40 कैटेगरी में विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड दिया जाना तय किया गया। बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ या अयोध्या स्थित किसी बड़े ऑडिटोरियम में किया जाए। अगर यह आयोजन अयोध्या में हुआ तो राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह या लखनऊ में आयोजन की स्थिति में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाना तय किया गया।इस संदर्भ में यह तय किया गया कि दिल्ली प्रेस के संपादक महोदय की अनुमति के बाद सितंबर माह के पहले पखवाड़े में होने वाली बैठक में आयोजन स्थल का फाइनल चयन व तिथि की घोषणा की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अवार्ड के लिए उन्हीं फिल्मों का चयन किया जाएगा जो साल 20 21 में सैटेलाइट या सिनेमा हॉल में प्रदर्शित हुई हैं। इसके अलावा किसी भी फिल्म का किसी भी दशा में नॉमिनेशन नहीं किया जाएगा। सितंबर महीने में होने वाले बैठक में सार्वजनिक रूप से जूरी मेंबर्स के नामों की भी घोषणा की जाएगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






