Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, April 20, 2025 3:01:24 AM

वीडियो देखें

शराबी पति ने महिला का एक हाथ काटा, दुसरे की अंगुलियां

शराबी पति ने महिला का एक हाथ काटा, दुसरे की अंगुलियां

बरेली। महिला को शराबी पति ने फरसे से काट डाला। महिला का एक हाथ कट कर गिर पड़ा। जबकि दूसरे हाथ की अंगुलियां कट कर अलग हो गई। इतने पर भी वह नहीं रुका, फरसे के ताबड़तोड़ प्रहारों से सिर में भी गंभीर घाव हुए हैं। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार किया है। फरीदपुर के गांव जेड का सोमपाल यादव शराब का आदी है। बेटे ने बताया कि नशे की लत में घर के जेवर, कपड़े, बर्तन तक बेच दिए। विरोध पर पत्नी निरंजना सिंह 45 को कई बार पीटा। 17 साल पहले निरंजन देवी शराबी पति की यातनाओं से परेशान होकर अपने मायके महाराष्ट्र के नागपुर चली गई। तब से वह अपने मायके में रह रही थी। छह महीने पहले निरंजना देवी का बड़ा बेटा राय सिंह फरीदपुर ले आया। रायसिंह दिल्ली में मजदूरी करता है। दो दिन पहले रायसिंह मजदूरी के पैसे मां को देकर काम पर चला गया। इसके बाद सोमपाल यादव पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। निरंजना देवी ने बेटे की मेहनत की कमाई शराब में उड़ाने के लिए देने को इनकार कर दिया। सोमपाल बौखला गया। बुधवार को सोमपाल घर से तीन हजार रुपये निकाल कर ले गया। दोपहर बाद नशे की हालत में घर लौटा। उस दौरान निरंजना देवी घर में बर्तन धो रही थी। सोमपाल ने आते ही फरसे से निरंजना देवी पर कई वार कर दिए। जिसमें उनका एक हाथ कट कर अलग गिर पड़ा। जबकि दूसरे हाथ की अंगुलियां कट गई। निरजंना की चीखें सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। सोमपाल वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस बुलाई। गंभीर हालत में निरंजना देवी को बरेली भेजा गया। निजी अस्पताल में निरंजना की हालत गंभीर बनी हुई है। रायसिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि पत्नी पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हवालात में बंद सोमपाल नशे की हालत में पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा था। सोमपाल के बड़े बेटे राय सिंह ने पिता के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया। सोमपाल के तीन बेटे और एक बेटी है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *