Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 5:16:39 AM

वीडियो देखें

नगर पालिका सभागार में आयोजित हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम

नगर पालिका सभागार में आयोजित हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम

मुख्य अतिथि अनुपमा जायसवाल ने किया कम्बल वितरण

बहराइच 03 जनवरी। नगर पालिका परिषद बहराइच के सभागार में आयोजित कम्बल वितरण शिविर में मा. राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त (एम.ओ.एस.) श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने गृह विहीन, निराश्रित, असहाय, निर्बल तथा कमज़ोर वर्ग के लगभग 200 पात्र व्यक्तियों को अत्यधिक ठन्ड तथा शीतलहरी से राहत पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, बहराइच की ओर से कम्बल का वितरण किया।
कम्बल वितरण शिविर को सम्बोधित करती हुईं राज्यमंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सभी गृह विहीन, निराश्रित, असहाय, निर्बल तथा कमज़ोर वर्ग के पात्र व्यक्तियों को अत्यधिक ठन्ड तथा शीतलहरी से राहत पहुॅचाये जाने के लिए कम्बल का वितरण किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की ओर से निर्देश दिये गये हैं कि सभी पात्र ज़रूरतमन्द लोगों को कम्बल का वितरण तथा अलाव के माकूल बन्दोबस्त किये जा रहे हैं।
राज्यमंत्री श्रीमती जायसवाल ने कहा कि कम्बल वितरण कर सरकार आप पर कोई एहसान नहीं कर रही है बल्कि आप लोग कम्बल स्वीकार कर हमें कृतज्ञ कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकार द्वारा संचालित सभी विकास कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस बात के लिए कटिबद्ध है कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी विकास से जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार का सपना है कि 2022 तक सभी के सरों पर छत मुहैय्या हो जाय।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख शिवपुर के प्रतिनिधि पुरूषोत्तम सिंह जायसवाल, जिला को-आपरेटिव बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जय प्रकाश शर्मा व प्रभा सोनी सहित अन्य गणमान्यजन, नगर पालिका परिषद बहराइच के प्रभारी ई.ओ. ईश्वर चन्द यादव व अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा सभासदगण मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *