Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 8:25:27 PM

वीडियो देखें

बिस्किट फैक्ट्री में आग लगने से पांच मजदूरों की हुई मौत,8 झुलसे

बिस्किट फैक्ट्री में आग लगने से पांच मजदूरों की हुई मौत,8 झुलसे

बिहार के मुजफ्फरपुर में बेकरी फैक्ट्री में आग लग गई. अगलगी की इस घटना में जहां पांच मजदूरों की मौत हो गई वहीं तीन मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है. अगलगी की इस घटना में 8 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना जिले के बोचहां थाना इलाके के एतवारपुर की है.जानकारी के मुताबिक झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही डीएम समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. आग लगने की घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है.मौके पर पहुंची टीम राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है. घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाये जाने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *