Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:17:41 PM

वीडियो देखें

तेजस्वी ने कहा – आने वाले दिनों में नीतीश और सुशील कुमार मोदी दोनों जेल में होंगे

तेजस्वी ने कहा – आने वाले दिनों में नीतीश और सुशील कुमार मोदी दोनों जेल में होंगे

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर हमला बोला है. दिल्ली पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि आने वाले दिनों में नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी दोनों जेल में होंगे. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में 14-15 सालों से नीतीश कुमार सरकार में हैं और बिहार के खजाने का कितना पैसा लूटा गया है, ये सभी जानते हैं.उन्होंने कहा कि नीतीश जी लोगों और चीजों का इस्तेमाल सिर्फ सत्ता हथियाने के लिए करते हैं. नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने राजनीतिक तौर पर रिटायर कर दिया है. तेजस्वी ने कहा कि कोई ऐसा सगा नहीं है जिसे नीतीश कुमार ने धोखा नहीं दिया हो. एनडीए में जारी खींच तान पर तेजस्वी ने कहा कि एनडीए में क्या हो रहा है हम कुछ नहीं कह सकते.उपेंद्र कुशवाहा जी किस वजह से नाराज हैं ये भी वे ही बता पाएंगे. तेजस्वी ने कहा कि सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता को मानने वाले लोग महागठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेंगे और बिहार को धोखा देने वालों को जवाब देंगे. आईआरसीटीसी केस के मामले में तेजस्वी ने कहा कि हम लोग अपना पक्ष अदालत में रखेंगे. इल्जाम लगाने वाले कितने बड़े बेईमान हैं ये भी लोग जानते हैं. तेजस्वी यादव आईआरसीटीसी स्कैम से जुड़े मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के लिए गए थे.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *