Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:18:02 PM

वीडियो देखें

बेख़ौफ़ बदमाशो ने रिटायर्ड डॉक्टर की गोली मारकर की हत्या

बेख़ौफ़ बदमाशो ने रिटायर्ड डॉक्टर की गोली मारकर की हत्या

राजधानी पटना में अपराधियों ने एक रिटायर्ड डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के कुम्हरार इलाके की है जहां अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. मृतक सिवान के रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रशेखर शफी थे.स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. डॉक्टर चंद्रशेखर का शव सड़क पर पड़ा मिला था, घटना के 6 घंटे तक उनकी पहचान नहीं हो सकी बाद में परिजनों ने थाने को सूचना दी.मृतक डॉक्टर चंद्रशेखर शफी मूल रूप से दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान के निवासी बताए जाते हैं. फिलहाल डॉक्टर चंद्रशेखर प्रसाद का पूरा परिवार मुजफ्फरपुर में रहता है, और वे आलमगंज थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित सन सिटी अपार्टमेंट में अकेले रहते थे. घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के पुत्र ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ डॉक्टर चंद्रशेखर शफी का विवाद चल रहा था.ऐसे में परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात दोहराते हुए वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कुछ भी बताने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *