Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 1:58:19 AM

वीडियो देखें

भाई को भाई से लड़ना चाहती थी ऐश्वर्या, देती थी कानूनी मामलों में फंसाने की धमकी :तेजप्रताप

भाई को भाई से लड़ना चाहती थी ऐश्वर्या, देती थी कानूनी मामलों में फंसाने की धमकी :तेजप्रताप

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने तलाक की अर्जी में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार तेज ने ऐश्वर्या पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए शादी करने का आरोप लगाया है. पटना सिविल कोर्ट में दायर अर्जी में तेजप्रताप ने लिखा है कि ऐश्वर्या उन्हें और उनके छोटे भाई तेजस्वी को लड़वाना चाहती थीं और वह दोनों के बीच दीवार बनने की कोशिश कर रही थीं.अपनी अर्जी में तेजप्रताप ने लिखा है,”ऐश्वर्या मुझे मेरे छोटे भाई से लड़वाना चाहती थी. वह कहती थी कि तेजस्वी तुमसे जलता है.”तेज प्रताप ने अपनी अर्जी में तारीख के साथ जिक्र किया है कि 12 मई को हुई शादी के बाद 1 सितंबर तक दोनों के बीच क्या-क्या हुआ. उन्होंने अपनी अर्जी में लिखा,”दो जून को ऐश्वर्या ने कहा था- तुम्हारे यहां सब गंवार हैं. 9 जून और 11 जून को दोनों की लड़ाई हुई थी. दोनों ने एक दूसरे पर पानी फेंक दिया था. मारपीट भी हुई थी. जुलाई और अगस्त में भी दोनों की लड़ाई हुई थी.”अपनी अर्जी में तेजप्रताप ने यह भी लिखा है कि ऐश्वर्या उनपर अपने पिता को छपरा लोकसभा सीट से टिकट दिलवाने का दबाव भी बना रही थी. तेजप्रताप ने यह भी लिखा है कि पत्नी उन्हें कानूनी मामलों में फंसाने की धमकी भी देती थी. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मामले में परिवार की दखलअंदाजी ऐश्वर्या को बर्दाश्त नहीं थी. उन्होंने लिखा,”मीसा ने किसी बात पर उसे समझाने की कोशिश की तो उसने कह दिया कि तुम कौन होती हो समझाने वाली.”मालूम हो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी शादी के पांच महीने के बाद ही पत्‍नी ऐश्‍वर्या से तलाक लेने के लिए पटना सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है. मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी. तेज प्रताप की शादी बिहार के पूर्व सीएम दारोगा प्रसाद राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय के बेटी ऐश्वर्या राय के साथ 12 मई को हुई थी.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *