Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:20:27 PM

वीडियो देखें

बेखौफ अपराधियों ने यूनियन बैंक से लुटे 10 लाख रुपये

बेखौफ अपराधियों ने यूनियन बैंक से लुटे 10 लाख रुपये

बिहार के हाजीपुर में एक बार बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर यूनियन बैंक से 10 लाख रुपये लूट लिए. ये सभी अपराधी ग्राहक बन कर बैंक में घुसे और लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधी अपने साथ में सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिस्क भी साथ ले गए. लूट कर ग्राहक की गाड़ी में सवार होकर अपराधी फरार हो गए.महुआ डीएसपी मालती कुमारी ने न्यूज 18 को बताया कि चार- पांच की संख्या में अपराधी आए थे. बैककर्मियों को धमकाने के बाद 10 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए. फिलहाल फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं. अपराधियों की तलाश जारी हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल के महीने में हथियारबंद बदमाशों ने बंधन बैंक में धावा बोल हथियार के बल पर 2 लाख 23 हजार रुपये लूट लिए थे. बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की थी और विरोध करने पर बंधन बैंक के सहायक मैनेजर कुंदन कुमार को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया था.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *