रुपईडीहा(बहराइच) किसान आन्दोलन के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से शासन द्वारा नामित पुलिस नोडल अधिकारी डी.आई.जी. देवीपाटन मण्डल डाॅ. राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के आला प्रशासनिक, पुलिस व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक के दौरान डी.आई.जी. डाॅ. सिंह ने वर्तमान में कोविड-19 महामारी के नये स्ट्रेन खतरे के दृष्टिगत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लोगों को निरन्तर जागरूक करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन से इस बात की भी अपील की जाय कि लोग अनिवार्य रूप से मास्क एवं सेनेटाइज़र का उपयोग करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पैदल गश्त के दौरान बाज़ारों में प्रतिष्ठान मालिकों से कोविड-19 का पालन करने व अनावश्यक भीड़-भाड़ एकत्रित न होने हेतु निर्देशित किया जाय। डी.आई.जी. डाॅ. सिंह ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से सभी सम्बन्धित अधिकारियों को धारा-144 का अनुपालन कराये जाने का भी निर्देश दिया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






