बहराइच 05 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्राक्कलन समिति (2019-20) की प्रथम उप समिति का, प्रथम अध्ययन दल 06 जनवरी 2021 को साॅय 06ः00 बजे कतर्नियाघाट सर्किट हाउस पहुॅचकर रात्रि विश्राम करेगा। अध्ययन दल 07 जनवरी 2021 को मध्यान्ह 12ः00 बजे जिला मुख्यालय बहराइच पहुॅचकर समाज कल्याण, नगर विकास, राजस्व, पंचायती राज, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्राम्य विकास, गृह, ऊर्जा तथा पर्यटन विभागों के स्थानीय अधिकारियों के बैठक एवं विचार-विमर्श कर अपरान्ह 02ः30 बजे बाराबंकी जनपद के लिए प्रस्थान कर जायेगा। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






