बहराइच 06 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (2019-20) की प्रथम उप समिति का 08 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे जनपद आगमन प्रस्तावित है। उप समिति बहराइच पहुॅचकर पूर्वान्ह 11ः30 बजे कार्यशील समस्त निगमों के जनपदीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श/बैठक तथा कार्यशील निगमों द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेगी। तदोपरान्त उप समिति रात्रि विश्राम हेतु अपरान्ह 03ः30 बजे कतर्नियाघाट गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान कर जायेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप समिति 09 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 09ः00 बजे कार्यशील निगमों द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अपरान्ह 01ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने दी है
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






