बहराइच 25 जनवरी। राष्ट्रीय महिला आयोग एंव राज्य महिला आयोग उ0प्र0 के संयुक्त तत्वधान में दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन महिला महाविद्यालय में किया गया। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों, मानव तस्करी, तेजाब द्वारा हमलें, यौन शोषण एवं आत्मरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अंजू प्रजापति द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए उनके निवारण हेतु सुझाव के साथ आयोग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचलित योजनाओं के बारे में बताया गया।
राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा वृद्धाश्रम, महिला थाना, जिला चिकित्सालय एवं वनस्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी व्यवस्थायें सामान्य पायी गयीं साथ ही वृद्धाश्रम में जिलास्तरीय अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण, महिला थाने में महिला आरक्षी हेतु आवास की व्यवस्था, जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई एवं वन स्टाप सेन्टर जो कि अस्थाई रूप से संचालित है उसके निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति अभियान में लगातार कार्य कर रही स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यों को राज्य महिला आयोग एवं जिला प्रोबेशन विभाग के द्वारा शक्ति योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया।
उक्त शिविर में बाल कल्याण समिति के सदस्य महिला शक्ति केन्द्र, जिला बाल संरक्षण इकाई महिला सम्मान कोष, वन स्टाप सेन्टर के समस्त कार्मिक तथा महिला पी0जी0 कालेज की छात्रायें, आशा बहुऐं, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एवं महिला शक्ति केन्द्र के स्टूडेन्ट वालिटिंयर मौजूद रहें।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






