बहराइच 27 जनवरी। गणतन्त्र दिवस पूरे जनपद में गरिमापूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के सरकारी, गैर सरकारी तथा शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया और देश की एकता सम्प्रभुता को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ। जहाॅ पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने ध्वजारोहण किया तथा पुलिस परेड की सलामी ली।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने देश के ज्ञात-अज्ञात अमर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जनपदवासियों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास व्यवस्था एवं शासन के साथ-साथ विश्व का सबसे मज़बूत लोकतन्त्र है। हम लोग एक ऐसे सुदृढ़, सुरक्षित और स्वाभिमानी देश के नागरिक हैं जिसके पास अपने मौलिक अधिकार भी हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। संसार के कई देश भारत से उम्मीदंे संजोय हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है जिसके लिए प्रत्येक देशवासी को अपने वीर सैनिकों पर नाज़ है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज हम शस्त्रों का निर्यात करने लगे हैं। हम शान्ति प्रिय लोग जो हैं लेकिन देश को टेढ़ी नज़रों से देखने वालों को मुॅहतोड़ जवाब देने में भी सक्षम हैं। सहकारिता मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि स्वस्थ, सुरक्षित, समृद्ध व स्वाभिमानी भारत, देश के प्रधानमंत्री का सपना है, जो स्वतन्त्रता और अनुशासन के बिना संभव नहीं है। श्री वर्मा ने कहा कि हमने पूरे सम्मान और गर्व के साथ कोविड-19 महामारी का सामना ही नहीं किया अपितु हमारे वैज्ञानिकों ने 02 वैक्सीन भी तैयार कर ली हैं। जिसे हम खुद भी लगाने लगे हैं और दूसरे देशों को भी भेज रहे हैं। कोरोना काल में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सभी ज़रूरतमन्दांे के खाने-पीने दवा-पानी व रोज़गार का प्रबन्ध किया गया। इस कार्य में किसानों द्वारा अदभुत सहयोग प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन कुमार मिश्र ने मौजूद लोगों को संकल्प दिलाया।
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित पुलिस परेड का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक पयागपुर नरेश सिंह, बहराइच के रवि गुप्ता व उप निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। जिसमें सशस्त्र टोली का नेतृत्व उ.नि. आर.पी. यादव, नागरिक पुलिस टोली का नेतृत्व उ.नि. धर्मवीर, एस.पी. कार्यालय टोली का नेतृत्व उ.नि. अनुराग प्रताप सिंह, ए.ई.आर. टोली का नेतृत्व उ.नि. मनोज कुमार सिंह, सी.ई.आर. टोली का नेतृत्व रंजीत, राजेश कुमार, महिला थाना की टोली का नेतृत्व उ.नि. प्रियंका सिंह, आर.टी.सी. टोली का नेतृत्व उ.नि. संदीप कुमार यादव, एस.पी.ओ. कार्यालय टोली का नेतृत्व उ.नि. अजय प्रताप यादव, होमगार्ड टोली का नेतृत्व उ.नि. रमाकान्त यादव, मोटर साईकिल दस्ता का नेतृत्व उ.नि. बृजानन्द सिंह, एण्टी रोमियो दस्ता का नेतृत्व महिला उ.नि. कल्पना सिंह द्वारा किया गया।
पुलिस परेड में शामिल फील्ड यूनिट दस्ता का नेतृत्व आरक्षी ऋषि कुमार, महिला हेल्प लाइन 1090 टोली का नेतृत्व महिला उ.नि. आर.पी. वर्मा, एस.ओ.जी. दस्ता का नेतृत्व उ.नि. राजेश कुमार वर्मा, अत्याधुनिक दस्ता का नेतृत्व उ.नि. राजमन यादव, क्यू आर.टी. दस्ता का नेतृत्व उ.नि. हयात मोहम्मद, दंगा नियंत्रण दस्ता का नेतृत्व उ.नि. भगवान यादव, डायल 112 दस्ता का नेतृत्व नि. मुस्तकीम चैहान, रेडियो शाखा दस्ता का नेतृत्व आर.एस.आई. अनीस अहमद, डाग स्क्वायड दस्ता का नेतृत्व डाग हैण्डलर आरक्षी इन्द्रजीत यादव, यातायात दस्ता का नेतृत्व उ.नि. अनिल कुमार तिवारी, फायर ब्रिगेड दस्ता का नेतृत्व उ.नि. शिव कुमार मिश्रा, पुलिस बैण्ड का नेतृत्व प्रधान आरक्षी प्रो. आई.टी.आई. महावीर यादव ने किया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने अनिरूद्ध प्रताप सिंह को 28 वर्ष की सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन एस.आई. मनोज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश चन्द्र भान व अन्य न्यायिक अधिकारी, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, डीएफओ बहराइच मनीष सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कुॅवर ज्ञानंजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में आमजन एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






