बहराइच 28 जनवरी 2021। थाना हुजू़रपुर के उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार श्री सुरजीत विश्वास पुत्र मन्टू विश्वास, नि. सेमरेपुरवा मौजा बसन्तपुर, थाना हुज़ूरपुर, जनपद बहराइच द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना के अनुसार उनकी पुत्री पूनम 19 जनवरी 2021 को अपने घर से कहीं चली गयी है। हुलिया की जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि सेमरेपुरवा मौजा बसन्तपुर, थाना हुज़ूरपुर, जनपद बहराइच निवासी अपहृता/पीड़िता कु. पूनम की उम्र लगभग 20 वर्ष, रंग सांवला, चेहरा गोल, बाल काले, आॅख, कान व नाक औसत, इकहरा मज़बूत जिस्म, कद लगभग 05 फिट 02 इंच है। कु. पूनम नीले रंग की जीन्स, पिंक कलर की टी शर्ट, लाल रंग की जैकेट, पैर में हवाई चप्पल व गले में लाल धागा पहने हुए है। उप निरीक्षक/विवेचना अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि उक्त के सम्बन्ध में थाना हुजू़रपुर में मु.अ.सं. 17/2021 धारा 366 भा.द.वि. का अभियोग पंजीकृत है।
उप निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि अपहृता/पीड़िता कु. पूनम के सम्बन्ध में कोई जानकारी होने पर उप निरीक्षक थाना हुजू़रपुर के मो.न. 9554305636, प्रभारी निरीक्षक के मो.न. 9454002666 व पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के मो.न. 9454401371 पर सूचित किया जा सकता है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






