बहराइच 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अगैय्या कैंप में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की खेल सामग्रियों का वितरण किया गया। इनमें क्रिकेट,वॉली वाल,कैरम बोर्ड आदि खेल सामग्री सहित स्वच्छता सामग्री मास्क,सेनेटाईजर व साबुन आदि का वितरण किया गया।42 वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार नें लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम का आयोजन सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने हेतु आयोजित किया गया है। 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लगातार सीमावर्ती क्षेत्र के गरीब जनता,किसान, ग्रामीणों तथा युवाओं के लिए विभिन प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है।जिसमें नागरिक कल्याण कार्यक्रम, सामाजिक चेतना अभियान, सामुदायिक कल्याणकारी कार्यक्रम एवं कौशल विकास कार्यक्रम आदि शामिल है।इसके पूर्व बीते वर्षों में सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओ की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया था।इसके साथ साथ छात्र/छात्राओं को प्रतिस्पधा उपयोगी पुस्तकों का वितरण भी किया गया था।जिससे वे विभिन्न प्रकार के प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी कर सकें और अच्छी नौकरी पा सकें।कार्यक्रम के दौरान सभी को भारत सरकार द्वार लांच की गयी लाभकारी योजनाओ के बारे में बताया गया। इन योजनाओ का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित भी किया गया। कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रचार प्रसार किया किया गया। प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहती है।आगे भी ग्रामीणों के उत्थान हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे। युवाओ से आह्वान किया गया कि खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाये। जिससे आपसी समन्वय, सहयोग व सकारात्मक माहौल उत्पन होगा जो कि किसी भी क्षेत्र के विकास की मुख्य कड़ी है।सीमावर्ती क्षेत्र के लाभार्थियों द्वारा कार्यक्रम की जमकर सराहना की गयी।कार्यक्रम के दौरान शैलेष कुमार,उप कमाण्डेंट प्रचालन, विजेन्द्र कुमार,उप-कमांडेंट सुमित भारद्वाज, सहायक कमाण्डेंट,निरीक्षक जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी ,रमेश ग्वाला, सा.उप.नि. मोहिन्दर सिंह, विजय सिहं व बलकार्मिक भी उपस्थित रहें।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






