Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 3:53:23 AM

वीडियो देखें

मोतीपुर पुलिस ने भारी मात्रा में जहरीली शराब व बनाने वाले उपकरण के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 600 लीटर लहंन भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद

मोतीपुर पुलिस ने भारी मात्रा में जहरीली शराब व बनाने वाले उपकरण के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 600 लीटर लहंन भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार मो०अकील की रिपोर्ट

बहराइच- आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बहराइच विपिन कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध की रोक थाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर अशोक कुमार सिंह सहित मोतीपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के तुलसीरामपुरवा स्थित विद्यासागर के बाग में अपमिश्रित कच्ची शराब बनाते समय दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया | जिनकी पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम नया पुरवा निवासी राकेश वर्मा पुत्र ज्वाला वर्मा व दिनेश पुत्र मिहिलाल गौतम के रूप में हुई | मोतीपुर पुलिस टीम ने मौके से लगभग 30 लीटर अवैध जहरीली कच्ची शराब व भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद किए | टीम द्वारा मौके पर बरामद लगभग 600 ली0 लहन भी मौके पर नष्ट किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में पूछे जाने पर मोतीपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया गया है | उक्त गिरफ्तारी टीम में मिहींपुरवा चौकी इंचार्ज आलोक सिंह ,का0 हरेन्द्र यादव ,का0 राम सागर ,का0 विशाल सिंह ,हे0 का0 जान मोहम्मद सहित मोतीपुर पुलिस टीम शामिल रही।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *