बहराइच से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट
बहराइच 24 फरवरी। आई.जी.आर.एस. सन्दर्भों की समीक्षा हेतु मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधि.अभि. यान्त्रिकी नलकूप व अधि.अभि. जल निगम की अनुपस्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरित न किये जाने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान मां. मुख्यमंत्री सन्दर्भ, जनता दर्शन, आनलाइन प्राप्त सन्दर्भ, पी.जी. पोर्टल से प्राप्त सन्दर्भ, सम्पूर्ण सामधान दिवस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, शासन/राजस्व परिषद द्वारा प्रेषित सन्दर्भ, एण्टी भू-माफिया तथा सी.एम.सी., लोकवाणी के माध्यमों से प्राप्त हुए सन्दर्भों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन समस्याओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसलिए सभी जिला स्तरीय अपने स्तर पर प्राप्त सन्दर्भों की नियमित समीक्षा कर यह सुनिश्चित करें कि सभी का निस्तारण समयबद्ध ढंग से हो। डिफाल्टर श्रेणी के सन्दर्भों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण कर दिया जाय।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






