बहराइच-रविवार को आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (आपवा) जनपद बहराइच की बैठक लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, प्रदेश महासचिव जतिन यज्ञसेनी, प्रदेश सचिव अक्षय शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परितोष वर्मा ने की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। संगठन में जुड़े नए पत्रकार साथियों का स्वागत हुआ। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों के लिए जरूरी सुझाव दिया। बैठक में सर्वसम्मति से हिंदुस्तान अख़बार के पत्रकार साथी जितेंद्र दीक्षित जी को जिला महामंत्री, दैनिक जागरण से सत्येन्द्र शुक्ला को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला कोषाध्यक्ष रहे विपिन सिंह को पुन: कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सम्मिलित हुए सभी पत्रकार साथियों से संगठन की मजबूती के लिए सुझाव भी मांगे गए। बैठक में तहसीलवार बैठकों का आयोजन, पत्रकार साथियों की समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। इस मौके पर वेद प्रकाश पाठक, रामानन्द मिश्रा, संतोष मिश्रा, कौशलेंद्र पांडेय, प्रदीप पाठक, राजित राम, फैजान अहमद, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, अशर्फी पाठक, राकेश मौर्या, अबू सहमा,मो०अकील, दिनेश शर्मा, अतीश कुमार श्रीवास्तव, अरविंद मिश्रा, भुवन भास्कर वर्मा, धीरेन्द्र कुमार शर्मा, अमरनाथ त्रिवेदी, संदीप त्रिवेदी, जगत मलिक समेत अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






