बहराइच-भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी 42 वी वाहिनी की सीमा चौकी रुपैडिहा के द्वारा चेकिंग फ्रिस्किंग ड्यूटी के दौरान 01 नेपाली महिला को 800 ग्राम अफीम के साथ पकड़ लिया गया। उल्लेखित अफीम नेपाल से भारत को लाया जा रहा था तथा एसएसबी 42वी वाहिनी एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में पकड़ा गया। इससे पहले भी लगातार इंडो नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। बीते मंगलवार को ही 3 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करो की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बीते देर शाम को एसएसबी 42वी वाहिनी की सीमा चौकी रुपैडिहा के कार्मिक स्थानीय पुलिस के साथ चेकिंग फ्रिस्किंग ड्यूटी कर रहे थे तभी नेपाली महिला नेपाल से भारत को आती दिखाई दी। कार्मिकों को नेपाली महिला संदिग्ध लगी। जब एसएसबी की महिला कार्मिक के द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो पीछे मुड़कर भागने लगी। महिला को पकड़ लिया गया तथा पूछ ताछ के दौरान महिला ने अपना नाम गीता डीसी पत्नी किरण डीसी उम्र 37 वर्ष ग्राम भुर, वार्ड संख्या 06, जनपद जाजरकोट, नेपाल बताया गया तथा जब भागने का कारण पूछा गया तो महिला ने अपने बैग में अफीम होने की बात कही। महिला के पास से 800 ग्राम अफीम बरामद हुई। तत्पश्चात सभी औपचारिकता पूर्ण करने के उपरांत पकड़ी गयी नेपाली महिला तथा अफीम को पुलिस स्टेशन रुपैडिहा को सुपुर्द कर दिया गया जहां से विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्ता को जेल रवाना कर दिया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






