बहराइच से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट
बहराइच 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों द्वारा 07 जुलाई 2021 को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भ्रमण कर महिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गम्भीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अनुश्रवण तथा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु महिला टीकाकरण की स्थिति आदि की जानकारी प्राप्त की जायेगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






