बहराइच 05 जुलाई। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल नई दिल्ली के निर्देशानुसार जनपद बहराइच में 07 व 08 जुलाई 2021 को बाढ़ आपदा पर माॅक एक्सरसाइज कराया जाना प्रस्तावित है। माॅक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य है कि बाढ़ आपदा की तैयारी के क्रियान्वयन, उसका स्तर, सामन्जस्य तथा कमियों को दूर कर बेहतर मानक कार्यविधि तैयार करना है ताकि बाढ़ आपदा के समय त्वरित रूप से कार्य करते हुए बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट सभागार में 07 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे टेबल टाॅप एक्सरसाइज तथा 08 जुलाई 2021 को तहसील महसी के ग्राम बौण्डी में माॅक एक्सरसाइज आयोजित किया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






