बाबागंज,बहराइच :-सूबे के मुखिया भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का दवा ढोकते हो लेकिन धरातल पर ब्लॉक कर्मचारी मनमानी कागजो का खेल करने में माहिर है।
ऐसा पहला बार नही है इससे पहले भी इस ब्लॉक की चर्चा कागजो के खेल के लिया जाना जाता रहा है। ब्लॉक में कद और पद दोनों के हिसाब से रेट तय है।इतना ही नही सूत्रों की माने तो कुछ दलाल भी सक्रिय है जो शाशन की मंशा को ताख पर रखकर अपनी मनमानी कराने से बाज नही आते।
कुछ ऐसा ही प्रकरण फिर एक बार चर्चा का विषय बना हुआ है।आपको बता दे की कई अरसे से नवाबगंज ब्लॉक परिसर में यूक्लेप्तिस के पेड़ लगे हुए है। जो अपने आपमें काफ़ी मोटे भी है। बीते दिनों आई हल्की सी आंधी व वर्षा के कारण यूकेलिप्टस के दो पेड़ गिर गए। जिसके बाद विभागीय अधिकारियो ने पेड़ को कटवा कर बिना नीलामी के ओने पौने दामों पर अधिकारियो द्वारा अपने चहेतों के हाथों बेच दिया गया। जिसका कोई लेखा जोखा का अता पता नही। ज़ब इसकी भनक मिडिया कर्मियों को लगी तो खंड विकास अधिकारी नवाबगंज शैलेंद्र कुमार सिंह के द्वारा कोई सकारात्मक उत्तर नही मिला साहब वन विभाग को सुचना की बात करते हुए बोले अभी बिजी है कुछ देर बात काल करते है। लेकिन उत्तर अभी तक नही मिला। जो खंड विकास अधिकारी के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






