बहराइच 29 सितम्बर। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल अधिकारी अरविन्द स्वरूप कुशवाहा ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में 02 अक्टूबर 2021 को पूर्वान्ह 10 बजे महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि लोकनृत्य (फोक-डांस), लोकगीत (फोक-सांग), एकांकी (वन-एक्ट-प्ले), क्लासिकलवोकल (हिन्दुस्तानी), कनार्टक वोकल, सितार वादन, बांसूरी वादन, तबला वादन, वीणा वादन कत्थक नृत्य, मृदंगम वादन, हारमोनियम लाइट, गिटार वादन, मणिपुरी नृत्य, ओडिसी नृत्य, भरतनाट्यम नृत्यभारत, कत्थक नृत्य, कुचिपुड़ी नृत्य, एक्सटेम्पोर (इलोक्यूशन) विधाओं से सम्बन्धित 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के कलाकारों द्वारा जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






